
पटनाः भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक विडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस गानें को एक या दो बार नहीं बल्कि करोड़ों बार देखा जा चुका है।
इस गाने का नाम है नई झूलनी के छईया बलम दुपहरिया बिताईल हो'। ये गाना बेहद ही खूबसूरत और प्यार से भरा हुआ है। इस गाने में नए पति-पत्नि की कहानी और प्यार दिखाया गया है। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में पत्नी फंसी मायके में, तो पति ने किया ये काम..
ये गाना फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' का है। सिंगर कल्पना पोटवारी और निरहुआ ने इस भोजपुरी गाने को गाया है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और संगीत दिया है राजेश रजनीश ने। इसे अभी तक 58,299,372 व्यूज मिल चुके हैं।
Published : 17 April 2020, 5:14 PM IST
Topics : amrapali dubey bhojpuri songs Bhojpuri Video Nirhua आम्रपाली दुबे निरहुआ भोजपुरी गाना लॉकडाउन