
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में भरतपुर-धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगीनगला गांव के पास रविवार की रात स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर से करीब 37 यात्रियों के घायल हो जाने की जानकारी मिली है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसारप्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक तथा निजी स्लीपर बस के बीच भिड़ंत हो गयी।
घायलो में 13 यात्री राजस्थान, 13 मध्यप्रदेश एवं 1 यात्री उत्तरप्रदेश के बताया गया है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 3 June 2024, 1:21 PM IST
Topics : Bharatpur passenger Sleeper bus जंगीनगला गांव टक्कर ट्रक भरतपुर भरतपुर धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान स्लीपर बस