Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज अंतिम दिन, कल पहुंचेगी दिल्ली, जानिये ये बड़े अपडेट

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरूवार को हरियाणा अंतिम दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की पदयात्रा आज शाम को एनसीआर पहुंचेगी और कल दिल्ली में प्रवेश करेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 December 2022, 11:47 AM IST

फरीदाबाद (हरियाणा): कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राहलु गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिये शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जारी है और इसमें भारी जोश भी दिखाई दे रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरूवार को हरियाणा में अंतिम दिन है। आज भारत जोड़ो यात्रा एनसीआर पहुंच गई है और कल यह राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी।

शुक्रवार को हरियाणा में तीसरे और अंतिम दिन की भारत जोड़ो यात्रा सोहना के खेरली लाला से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की। 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पदयात्रा पाखल गांव में शुक्रवार को थोड़ी देर तक के लिये विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर तीन बजे पाली चौक से शुरू होकर शाम 6 बजे गोपाल गार्डन बड़खल मोडड पहुंचेगी, यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। इसके बाद यात्रा फरीदाबाद (एनसीआर) में विश्राम करेगी।
 

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा अपने 108वें दिन शनिवार को सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद यात्रा राजघाट जायेगी। यात्रा के मद्देनजर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जायेगी।

इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की पदयात्रा दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से शुरू हुई थी। इस यात्रा में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। 

पार्टी वर्कर्स के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भी पदयात्रा में शामिल लोगों में भारी जोश देखा जा रहा है। जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

Published : 
  • 23 December 2022, 11:47 AM IST

No related posts found.