
चंडीगढ़/नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत बाद आज आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह के गांव खटकरकलां में ली। बुधवार को पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली आम आदमी पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए। भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम बन गये हैं।
बता दें कि पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 117 सीटो में से 92 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस को 18, BJP को 2 और अकाली दल को 3 सीटें मिली। पार्टी ने पहले ही पंजास सीएम पद के लिए भगवंत मान को चुन लिया था।
पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा, आज यहां भगत सिंह के गांव में पंजाब के कोने-कोने से लोग आए है। मैं उन सभी लोगों का दिल शुक्रियां करता हूं। यहां पर आज दिल्ली की कैबिनेट बैठी हुई है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और डिप्टी सीएम आए हुए है। मेरे लिए ये गांव बिल्कुल भी नया नहीं है, मैं यहां पर कई बार आ चुका हूं। पंजाब की जतना ने हमारा खूब साथ दिया है, कई जन्म लेने पड़ेंगे उनका ये प्यार उतारने के लिए।
भगवंत मान ने आगे कहा कि मैं उनका भी सीएम हूं जिन्होंने हमे वोट नहीं दिया है। ये उनकी भी सरकार है, हमें कोई अहंकार नहीं करना है। जनता चाहे तो अर्श से फर्श पर पहुंचा दें, जनता चाहे तो फर्श से अर्श तक पहुंचा दें।
जिस दिन विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे, उसी दिन 92 सीटों पर जीत के बाद आम आदमी पार्टी से ये घोषणा कर दी थी कि मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण भगत सिंह के गांव खटकरकलां में किया जाएगा। गांव खटकरकलां में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण की सारी तैयारी हो गई है। इस समारोह में पंजाब के फेमस सिंगर गुरदास मान भी शामिल हुए।
Published : 16 March 2022, 1:43 PM IST
Topics : Bhagat Singh Bhagwant Mann chief minister Oath Ceremony Punjab पंजाब भगवंत मान मुख्यमंत्री शपथ समारोह