
आज पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट है। इस कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने सीएम भगवंत मान और उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बात की जानकारी दिलजीत ने अपने X हैंडल से शेयर की।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, दिलजीत ने कुछ फोटोज़ शेयर की, जिसमें वह सीएम भगवंत मान और उनके परिवार से मिलते हुए नजर आए, उन्होंने लिखा- बहुत प्यार मिला। आज बड़े भाई ने छोटे भाई की तरह प्यार दिया। बेबे के हाथ की मक्की की रोटी और साग... इससे बढ़कर क्या हो सकता है।
दिलजीत के लिए जारी की एडवाइजरी
बता दें कि हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया कि कॉन्सर्ट 10 बजे से पहले खत्म होना चाहिए और साउंड 75 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा दोसांझ के इस कॉन्सर्ट से पहले शो के लिए चंडीगढ़ चाइल्ड राइट कमिशन ने एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया कि हेवी साउंड की वजह से बच्चों को स्टेज पर न बुलाया जाए।
साथ ही अल्कोहल, हिंसा और वेपन को प्रमोट करने वाले गाने न गाए जाएं। इसके अलावा सिंगर को पटियाला पेग जैसे गाने गाने से भी मना किया है।
Published : 14 December 2024, 3:39 PM IST
Topics : CM Bhagwant Mann Diljit Dosanjh chandigarh concert Diljit Dosanjh concert diljit met cm mann दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट भगवंत मान