BBC I-T Survey: बीबीसी सर्वे पर इनकम टैक्स की आयी पहली प्रतिक्रिया सामने, जानिये क्या कहा

हर कोई जानना चाहता है कि बीबीसी के दफ्तरों पर तीन दिन तक दिल्ली और मुंबई में चले आयकर विभाग के सर्वे में आखिरकार क्या निकला? पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 February 2023, 6:24 PM IST

नई दिल्ली: बीबीसी के दफ्तरों पर तीन दिन तक दिल्ली और मुंबई में चले आयकर विभाग के सर्वे में आखिरकार क्या निकला? इसका जवाब सामने आ गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आयकर विभाग ने कहा है कि:

1. आय व समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाया गया मुनाफा भारत में परिचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है।

2. सीबीडीटी ने कहा कि आयकर दलों ने कर्मचारियों के बयान, डिजिटल प्रमाण और दस्तावेजों के जरिए अहम सबूतों का पता लगाया है।

3. बीबीसी के खिलाफ आयकर सर्वेक्षण पर सीबीडीटी ने कहा: ‘‘ट्रांसफर प्राइसिंग’’दस्तावेजों के संबंध में कई विसंगतियां मिलीं हैं।

आयकर अधिकारियों का बयान ब्रिटिश मीडिया इकाई के खिलाफ तीन दिन तक चले सर्वेक्षण के एक दिन बाद आया है। सर्वेक्षण 14 फरवरी को दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी कार्यालयों में शुरू किया गया था और बृहस्पतिवार की रात लगभग 60 घंटों के बाद समाप्त हो गया।

Published : 
  • 17 February 2023, 6:24 PM IST