
पुणे: हिट-एंड-रन मामले में रविवार को नाबालिग आरोपी को शराब परोसने वाले बार मालिक और मैनेजर को महाराष्ट्र के पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दूसरे होटल के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया है, जहां लड़के ने रविवार रात शराब पी थी।
पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक कार दुर्घटना में कथित तौर पर शामिल 17 वर्षीय लड़के के पिता को हिरासत में लिया और किशोर को शराब परोसने के लिए दो होटल के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुणे में हुए बहुचर्चित हिट एंड रन केस में जबलपुर की युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई है।
रविवार की तड़के अश्वनी अपने साथ काम करने वाले अनीश अवधिया के साथ अपने रूम जा रही थी, इसी बीच कल्याणी नगर के पास एक बिगडै़ल रईसजादे ने करोड़ों की पोर्शे कार को बेलगाम रफ्तार से भगाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में अश्वनी और उसके दोस्त अनीश की मौके पर ही मौत हो गई।
Published : 21 May 2024, 12:57 PM IST
Topics : arrested Manager Pune hit and run case आरोपी नाबालिग पार्टी पुणे हिट एंड रन केस मैनेजर गिरफ्तार