Boat Capsized in Banda: यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में पलटी 40 लोगों से भरी नाव, 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां लगभग 40 लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 August 2022, 5:08 PM IST

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां लगभग 40 लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में डूब गई है। इस हादसे में सभी 20 लोगों के डूबने की आशंका जतायी जा रही है। डूबने वालों में अधिकतर महिलाएं बताई जा रही है, जो रक्षाबंधन पर अपने मायके जा रही थी। बांदा पुलिस ने अभी तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है।

खबर लिखे जाने के वक्त तक पुलिस-प्रशासन द्वारा 17 लोगों को रेसक्यू किया जा चुका था। 15 लोग अब भी लापता है, जबकि तीन लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह हादसा बांदा के मरका थाना क्षेत्र में दोपहर बाद 3 बजे हुआ। बांदा पुलिस ने इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हालांकि बांदा पुलिस ने नाव में सवार लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं की है।

पुलिस अधीक्षक बांदा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर है औऱ रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर गोताखोंरो की मदद से डूबे लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है  कि डूबे लोगों को बचाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह हादसा बांदा के मरका घाट पर हुआ। यह नाव फतेहपुर जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से नाव यमुना नदी में डूब गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नाव में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। 

Published : 
  • 11 August 2022, 5:08 PM IST

No related posts found.