बलरामपुर: एडीएम पर अभद्रता का आरोप, नाराज कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की धमकी

एडीएम प्रशासन आजमगढ द्वारा 29 मार्च को खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर से की गई अभद्रता के विरोध को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इसको लेकर हड़ताल की भी धमकी दी गयी है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2018, 6:46 PM IST

बलरामपुर: एडीएम प्रशासन आजमगढ द्वारा 29 मार्च को खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर से की गई अभद्रता के विरोध को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। अभद्रता के विरोध में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन को आह्वान पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गयी है। साथ ही कर्मचारियों ने 7 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी है।

गैसड़ी विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 7 अप्रैल से हड़ताल किया जाएगा। कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय गैसडी पर खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह के नेतृत्व में एडीओ पंचायत जलालुद्दीन खा, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी एडीओ आई एस बी, राजीव कुमार साहू, अंगद कुमार शर्मा, सगीर अहमद, दिनेश कुमार सिंह , गौतम सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष नानबाबू, रोजगार सेवक समेत प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि कार्य बहिष्कार के समर्थन में शाामिल हुए। 

Published : 
  • 6 April 2018, 6:46 PM IST

No related posts found.