
बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की गई।
आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं समस्याओं के निदान की समस्या उठाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगदंबा, सोनकर डॉ अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष पिंकू, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला विस्तारक कुसुम चौहान, जगतपाल यादव, अजय कृष्ण पांडे, अनूप चंद गुप्ता, डीपी सिंह हरिश्चंद्र, गोयल प्रदीप सिंह, सौरभ रतन पांडे, वरुण सिंह समते कई भाजपा नेता शामिल हुए।
Published : 15 March 2018, 9:58 AM IST