
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ रही है। यहां अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है लेकिन सियासी अखाड़े की जोर आजमाइश काफी पहले की शुरू हो चुकी है।
डाइनामाइट न्यूज़ ने आजमगढ़ के सियासी तापमान के बीच जनपद की आधी आबादी यानी महिलाओं से बातचीत की और उनके चुनावी मुद्दों को जानने की कोशिश की।
आजमगढ़ की महिलाओं डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में महंगाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया और महंगाई को लेकर सरकार पर नाराजगी जताई।
महिलाओं ने बातचीत के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।
महिलाओं ने कहा कि सरकार को महंगाई कम करनी चाहिए। क्योंकि महंगाई से हमारे घर का बजट खराब हो रहा है। महिलाओं ने सरकार से महंगाई कम करने की अपील भी की है।
Published : 8 May 2024, 5:31 PM IST
Topics : Azamgarh important issues Lok Sabha elections women आजमगढ़ उत्तर प्रदेश महिलाओं मुद्दे लोकसभा चुनाव