आजमगढ़: मानसिक रूप से बीमार वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी

मानसिक रूप से बीमार चल एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 April 2018, 7:19 PM IST

आजमगढ़: जिले के सगड़ी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रौनापार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मृतक श्यामलाल पुत्र दिलराज ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान घर वालों ने मामले की लिखित सूचना थाने में दे दी है। घर वालों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।  

उन्होंने किसी भी तरह की क़ानूनी कार्यवाही के लिए इंकार किया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published :  26 April 2018, 7:19 PM IST