
अयोध्या: (Ayodhya) जनपद के गोसाईंगंज कोतवाली (Gosainganj Police Station) इलाके में बुधवार की देर रात ज्वैलर्स (Jewelers) की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे लुटेरों (Robbers) के गैंग (Gang) की पुलिस (Police) व एसओजी (SOG) टीम से मुठभेड़ (Encounter) हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगीं है, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक लुटेरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार (Absconding) हो गया।
त्यौहारों के चलते पुलिस सतर्क
घायल लुटेरे का इलाज जिलाचिकित्सालय में चल रहा है। गोसाईंगंज कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपीआरए बलवन्त चौधरी व सीओ सदर योगेन्द्रकुमार ने बताया कि त्यौहारों को सकुशल निपटाने व अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जनपद में वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग
बुधवार को गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने भी देर शाम पकरेला गांव के पास स्थित निर्माणाधीन बाइपास पर चेकिंग अभियान चला रही था।उसी समय एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग आते दिखे जिन्हें पुलिस ने रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गयी और बाइक गिर पड़ी। पुलिस जब तक बाइक सवारो के पास पहुंचती एक युवक फरार हो गया और घायल सहित दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लुटेरों की हुई पहचान
घायल युवक की पहचान बाबूराम चौहान पुत्र इंद्रपाल चौहान निवासी गौहनिया कोतवाली गोसाईंगंज दूसरे युवक की पहचान धीरेंद्र वर्मा उर्फ गब्बर पुत्र देवनारायन वर्मा निवासी देवगिरिया पुरैनी के रूप में हुई। कड़ी पूंछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि गोसाईंगंज कस्बे के बगल समदा गांव स्थित नयन ज्वैलर्स की दुकान को लूटने जा रहे थे। रास्ते मे पुलिस से सामना हो गया और उनका एक साथी अंकित बाइक से उतर कर फरार हो गया। लुटेरों ने बताया कि उनके गैंग का एक अन्य युवक आगे उनका इंतजार कर रहा है।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक युवक को चिरिकिटँहा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान कोतवाली इलाके के विवेक वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी लालपुर के रूप में हुई।
ये हुआ बरामद
लुटेरों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए बाइको को कोतवाली नगर से चुराया था। लुटेरों के पास से टीम ने 2 बाइक,1 देशी पिस्टल 32बोर,1 देशी तमंचा 315बोर,1 खोखा कारतूस 315बोर,1 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया।टीम में एसएचओ परशुराम ओझा,एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी,एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह,एसआई वीरेंद्रकुमार राय,आशुतोष गुप्ता, सिपाही अनुराग कुमार व मयंक पाल के साथ एसओजी पुलिस मौजूद रही।
Published : 10 October 2024, 3:19 PM IST
Topics : Ayodhya encounter Gosainganj Police Station police robbers अयोध्या गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस मुठभेड़ लुटरे