
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में मनाया गया दीपोत्सव की चर्चा पूरे विश्व में हो रही हैं। अयोध्या में रविवार को एक साथ 15 लाख 76 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिसने अपना नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवा लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में बना विश्व रिकॉर्ड
अयोध्या में छठे दीपोत्सव के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी पहुंचे। पीएम मोदी की मौजूदगी में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीपक जलाए गए। जिसने रामनगरी का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवा दिया।
तय लक्ष्य से बढ़कर मनाया दीपोत्सव
इस बार अयोध्या के लोगों ने दीपोत्सव के लिए साढ़े 14 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन लोगों की खुशी इतनी ज्यादा थी कि ये लक्ष्य पहले ही काफी पीछे छूट गया।
Published : 24 October 2022, 12:39 PM IST
Topics : Ayodhya Deepotsav Guinness Book of world records World Record अयोध्या उत्तर प्रदेश गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स दीपोत्सव विश्व रिकॉर्ड