Avalanche In Lahaul: लाहौल में हिमस्खलन का प्रकोप, कड़ी मशक्कत के बाद बचाए गए चपेट में आए 70 लोग

हिमाचल प्रदेश के लाहौल में हिमस्खलन का प्रकोप जारी है। हिमस्खलन में फंसे 70 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 February 2023, 7:43 PM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांगी-चंबा से जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है।

यहां पर स्टेट हाईवे-26 पर रोहली नामक स्थान पर सड़क पर एवलांच आ गया था। इस दौरान हिमस्खलन में फंसे 70 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

शनिवार देर शाम को यह मार्ग बंद हो गया और बड़ी संख्या में लोग यहां फंस गए थे। पुलिस ने 70 लोगों को यहां से रेस्क्यू किया और रात को रेस्ट हाउस में ठहराया। (वार्ता) 

Published : 
  • 6 February 2023, 7:43 PM IST