Automobiles: Mahindra Scorpio-N SUV की बुकिंग शुरू; आगामी त्योहारी सीजन से डिलीवरी

नई Scorpio-N की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें गाड़ी के स्पेशल फीचर्स के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 July 2022, 4:51 PM IST

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शनिवार से भारत में अपनी नई लॉन्च SUV Scorpio-N की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इस कार को 27 जून, 2022 को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग  21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ की जा सकती है। हालांकि, गाड़ी की डिलिवरी आगामी त्योहारी सीजन से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Corona Case Update: देश में समाने आए कोरोना के 20,408 नए मामले, जानें ताजा आंकड़े

नई Scorpio-N की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

स्पेशल फीचर्स:

1. Mahindra Scorpio-N गाड़ी 7 रंगों में उपलब्ध हैं, डीप फॉरेस्ट, नेपोली ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, रेड रेज, डैज़लिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड और ग्रैंड कैन्यन।

2. इस SUV के पांच वेरिएंट्स है: Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L 

3. इस गाड़ी में AdrenoX intelligence उपलब्ध है। इसके अलावा इस में  70+ connect apps, Android Auto and Apple Car Play, and built-in Alexa functionality की सुविधा भी मौजूद है। 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: विकास अधिकारी की SSO ID को हैक कर 13 लाख का गबन, अब हुआ ये अंजाम

4. नई लॉन्च की गई एसयूवी को नई तीसरी पीढ़ी के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कार एक TGDi mStallion (पेट्रोल) इंजन द्वारा संचालित है जिसमें 149.14 kW (200 PS) की शक्ति और 380 Nm का torque है। इसके ही mHawk (डीजल) इंजन 128.6kW (175PS) की क्षमता है। 
 

Published : 
  • 30 July 2022, 4:51 PM IST