वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ का फर्स्ट लुक रिलीज, देखे तस्वीर

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्म कंलक से एक्टर वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस लुक में वरुण काफी अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 March 2019, 2:04 PM IST

मुंबई: धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्म कंलक से एक्टर वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस लुक में वरुण काफी अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। मूवी में एक्टर जफर के रोल में दिखेंगे।

इस पोस्टर के साथ फिल्म में वरुण धवन के किरदार और फिल्म की रिलीज को लेकर भी खुलासा किया गया है।  पोस्टर में वरुण आंखों में काजल लगाए, कान में बाली पहने, लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।वे एग्रेसिव मोड में दिख रहे हैं।

 

हाल ही में करण जौहर ने कलंक का फर्स्ट लुक रिलीज किया था जिसमें दो लोग नाव पर सवार दिखाई दिये थे। उनकी नामों का खुलासा नहीं किया गया है।  

Published : 
  • 7 March 2019, 2:04 PM IST

No related posts found.