
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। अब दोनों की लव लाइफ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
दरअसल मलाइक अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ रोमांटिक अंदाज में गले लगी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'जब तुम आसपास होते हो तो कुछ भी नीरस नहीं होता है। वहीं मलाइका की इस फोटो पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'मैं सहमत हूं।'
मलाइका और अर्जुन का यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वहीं उनके फैंंस इसपर जमकर लाइक और कमेंट करने से नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय अपने आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अपने पूरी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा भी यहां पहुंच अर्जुन कपूर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया।
Published : 30 November 2020, 7:05 PM IST
Topics : Arjun Kapoor Malaika Arora अर्जुन कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया