Rajasthan HIgh Court: राजस्थान हाईकोर्ट में 9 नये न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखिये पूरी लिस्ट

छह न्यायिक अधिकारियों और तीन अधिवक्ताओं को शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2023, 5:54 PM IST

नयी दिल्ली: छह न्यायिक अधिकारियों और तीन अधिवक्ताओं को शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट करके उच्च न्यायपालिका में नयी नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी।

अधिवक्ता गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और नूपुर भाटी और न्यायिक अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Published : 
  • 13 January 2023, 5:54 PM IST

No related posts found.