
आजमगढ़: घूसखोरी के मामले में एक लेखपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है। ऊषा देवी चौहान की शिकायत पर लेखपाल राहुल कुमार सिंह एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा है। यह लेखपाल तीन हजार की ले घूस लेते हुए पकड़ा गया है।
शौचालय निर्माण के नाम पर लेखपाल राहुल कुमार सिंह सरायपुर थाने के ग्राम चकजाफर की निवासिनी ऊषा देवी चौहान से रिश्वत ले रहा था।
घूसखोर लेखपाल बिहार के आरा जिले के थाना मुफ्फसिल के ग्राम बड़का डुमरा का निवासी है।
शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि लेखपाल सिंह उससे 3 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। जब महिला ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तो उसने कहा बैंक से पैसे लाकर दो। महिला को लेखपाल 3 साल से परेशान कर रहा था।
Published : 13 June 2019, 6:24 PM IST
Topics : आजमगढ़ एंटी करप्शन गोरखपुर घूसखोर महिला लेखपाल शौचालय निर्माण