
अमेठीः तिलोई ब्लॉक के ढोढनपुर के राजरानी इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। साथ ही बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर एमएलसी सहित कई लोग शामिल रहे। प्राधानाध्यापक ने आए हुए सभी गेस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Published : 14 February 2020, 5:40 PM IST
Topics : amethi Annual Function uttar pradesh अमेठी उत्तर प्रदेश तिलोई ब्लॉक राजरानी इंटरमीडिएट कॉलेज वार्षिकोत्सव