रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को इस बार मिला किसानों का साथ

समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने की मांग को लेकर आज से दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर एक बार अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी, इस बार के अन्ना के आंदोलन को किसानों का साथ मिल रहा है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 March 2018, 3:51 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे ने केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने और किसानों से जुड़े मुद्दों के लेकर आज से अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। अन्ना हजारे के इस आंदोलन में इस बार में बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से आये किसान शिरकत कर रहे हैं।

 

अन्ना आंदोलन को देखते हुए पुलिस द्वारा रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। रामलीला मैदान के चारों तरफ व अंदर भी चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री व दिल्ली पुलिस तैनात है। 

 

अनशन पर बैठने से पहले अन्ना हजारे राजघाट पहुंचे और माहत्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 2011 में अन्ना ने लोकपाल बिल की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की थी। इसके बाद रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन हुआ, जिसमें लाखों लोग जुटे थे।

 देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। रामलीला मैदान में लगभग 4 हजार लोग इस अनशन में अन्ना के साथ शामिल हैं। अनशन में शामिल लोगों में ज्यादातर किसान हैं। खबरें ये भी हैं कि अन्ना के साथा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन संतोष हेगड़े आंदोलन में शामिल होने पहुंचे हैं।

अनशन करने से पहले अन्‍ना हजारे ने  केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। इसके लिए ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।

Published : 
  • 23 March 2018, 3:51 PM IST

No related posts found.