
अमेठी: पुलिस अधीक्षक केके गहलोत के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने वांछित कुख्यात अपराधी को आखिरकार पकड़ लिया है। संग्रामपुर थाना प्रभारी जीबी पांडे के पर्यवेक्षण में बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर अपराधी विवेक सिंह उर्फ बबलू पुत्र बब्बन सिंह को अमेठी के धरौली मोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी कई मामलों में वांछित है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे एवं क्षेत्राधिकारी रवि कुमार के निर्देशन में थाना संग्रामपुर पुलिस ने इस शातिर अपराधी को धर दबोचा।
शातिर अपराधी ग्राम पूरे पहाड़ पुर मजरे पुन्नपुर पुर, थाना संग्रामपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार विवेक सिंह उर्फ वीरू से स्थानीय पुलिस पूछताछ जारी है। माना जा रहा है अपराधी की गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामले से पर्दा उठ सकता है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश मिश्रा, सिपाही अशोक सिंह भी शामिल रहे।
Published : 19 July 2018, 5:21 PM IST
Topics : अमेठी केके गहलोत पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे शातिर अपराधी