भारत-म्यांमार सीमा पर PLA उग्रवादियों का हमला, असम रायफल्स के तीन जवान शहीद, पांच घायल

भारत-म्यांमार सीमा से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। सीमा पर यहां उग्रवादी गुट PLA ने असम रायफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 July 2020, 1:27 PM IST

नई दिल्ली: भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी गुट पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA)  द्वारा असम रायफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला करने की खबर है। हथियारबंद PLA के उग्रवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने और 5 जवानों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक पीएलए द्वारा यह हमला मणिपुर में पड़ोसी देश म्यामांj के बॉर्डर के पास स्थित चंदेल जिले में बुधवार की शाम को किया गया।यह क्षेत्र इंफाल से 100 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि आतंकियों ने पहले IED विस्फोट किया और उसके जवानों पर फायरिंग झोंक दी। 

जवानों की मदद के लिये अब उस क्षेत्र में बडी संख्या में जवानों को भेजा गया है। कुछ घायल जवानों की हालत गंभीर बतायी जाती है।
 

Published : 
  • 30 July 2020, 1:27 PM IST

No related posts found.