Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना, जानिये ये अपडेट

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 1,181 तीर्थयात्रियों का नया जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2023, 1:33 PM IST

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 1,181 तीर्थयात्रियों का नया जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई वार्षिक तीर्थयात्रा के तहत अब तक साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 706 तीर्थयात्री 24 वाहनों के काफिले में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए और 475 तीर्थयात्री 22 वाहनों के जरेये बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। यह वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

 

 

Published :  4 August 2023, 1:33 PM IST