
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इंदौर में स्थित देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल को रातों रात सील कर दिया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था। जब अस्पताल को सील किया गया तब वहां 13 मरीजों का इलाज जारी था।
देवी अहिल्या कैंसर अस्पताल 2015 से बिना अनुमति के संचालित हो रहा था और अस्पताल पर मरीजों को गुमराह करने का भी आरोप लगा था।
अस्पताल में होम्योपैथी का बोल कर एलोपैथी का इलाज दिया जा रहा था।
इतना ही नहीं अस्पताल संचालक ने पिछले महीने कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री से सहायता राशि की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों ने इंदौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जांच करने के निर्देश दिए थे।
जांच में सामने आया कि, स्वास्थ्य विभाग को देवी आहिल्या कैंसर अस्पताल के संचालित होने की जानकारी नहीं थी।
इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत अस्पताल को सील करने का आदेश दिया।
Published : 10 March 2024, 10:34 AM IST
Topics : Devi Ahilya Cancer Hospital Seal अस्पताल इंदौर इलाज एलोपैथी कलेक्टर कैंसर अस्पताल मध्य प्रदेश होमियोपैथी