Site icon Hindi Dynamite News

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिये डिंपल यादव के समर्थन में अखिलेश यादव की जनसभा, कहा- ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा

मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में जनसभा को संबोधित कर समाजवादी जीत सुनिश्चित करने की अपली की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिये डिंपल यादव के समर्थन में अखिलेश यादव की जनसभा, कहा- ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा

इटावा: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव रविवार को डिंपल यादव के समर्थन में एक मंच पर आये। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अब घबराहट हो रही होगी क्योंकि यहां से सपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। भाजपा को रिकार्ड मतों के साथ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी रिकार्ड मतों के साथ भाजपा को हराने जा रही है। भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा। सपा यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर यह भी साफ किया कि शिवपाल यादव और उनके बीच कभी कोई दूरी नहीं रही है। और अब आज एक मंच पर पूरे परिवार के जुटने से भाजपा को घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा की चाचा और भतीजे के बीच कोई विवाद नहीं है। हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने ही उनके पिता मुलायम सिंह यादव को नेताजी बनाया है। नेताजी ने मैनपुरी को बनाया। यहां के लोगों ने हमेशा उनको जीत दिलायी। आप लोगों के सहयोग से नेताजी ने देश को बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। समाजवाद की जीत देश के लिये जरूरी है। एक एक सपा कार्यकर्ता सपा के पक्ष में वोट करके नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि दें। समाजवाद के पक्ष में वोट करके देश की राजनीति में बदलाव लाना है।

Exit mobile version