Akhilesh Yadav: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान, जानिये क्या कहा

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 February 2024, 2:49 PM IST

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने के ऐलान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी लोगों ने भी चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने की मांग की खी। लंबे समय से हम इसकी मांग कर रहे थे। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सपा प्रमुख ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीबों और किसानों की खुशहाली के लिये लगा दिया था। जिन भी दिग्गज लोगों को भारत रत्न मिला है, हम उन सभी को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

अखिलेश यदाव ने कहा कि जितने भी दलों और लोगों ने समय-समय पर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की जो मांग की थी, उन सभी को भी बधाई और धन्यवाद। उन सभी की मांगों के परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं।

Published : 
  • 9 February 2024, 2:49 PM IST