सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को अखिलेश यादव ने बनाया 317 सिसवा विधानसभा का चुनाव प्रभारी

सिसवा विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को 317 सिसवा विधानसभा का चुनाव संचालन प्रभारी नियुक्त किया है। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ परः

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 February 2022, 8:47 AM IST

लखनऊः महराजगंज ज़िले की 317 सिसवा विधानसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर जिले के बड़गो गाँव निवासी और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को सौंपी है। 

अखिलेश यादव के भरोसेमंद सुनील सिंह

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ़ से जारी पत्र दिनांक 19 फरवरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता, समाजवादी पार्टी, ग्राम- बड़गो, विधानसभा- ख़लीलाबाद, ज़िला- संत कबीर नगर को 317, सिसवा विधानसभा का चुनाव संचालन के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

नौजवानों में बेहद लोकप्रिय सुनील सिंह बने 317 सिसवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी

सुनील सिंह को प्रभारी नामित किये जाने पर इलाके के नौजवान सपाइयों में खुशी की लहर है। सुनील सिंह को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। 
 

Published : 
  • 20 February 2022, 8:47 AM IST

No related posts found.