
ब्रिसबेनः भारत ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार ब्रिस्बेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया।
टीम इंडिया ने मैच के तुरंत बाद स्टेडियम में तिरंगे के साथ चक्कर लगाते हुए फैन्स को धन्यवाद किया। मैदान पर ये दृश्य भावुक कर देने वाला था। रिषभ पंत को तिरंगा थमाया गया। जिसके बाद टीम इंडिया ने तलियों के साथ मैदान का चक्का लगाना शुरू किया। रिषभ पंत आगे आगे तिरंगा फेहराते हुए नजर आए। पूरी टीम उनके कंधे से कंधा मिलकर चलती दिखी।
भारत की यह जीत कई मायनों में खास है, क्योंकि इस सीरीज में भारत ने कई खिलाड़ियों को चोट की वजह से गंवा दिया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ उतरा था। रिषभ पंत ने जोश हेलवुड की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाने हुए चौका जड़ा और भारत के लिए जीत का रन बनाया। चौके के तुरंत बाद पूरी भारतीय टीम मैदान में आ गई। कप्तान रहाणे और कोच रवि शास्त्री ने रिषभ पंत को गले से लगा दिया।
Published : 19 January 2021, 2:22 PM IST
Topics : Australia Ind vs Aus National flag Team India ऐतिहासिक जीत ऑस्ट्रेलिया गाबा तिरंगा ब्रिसबेन