
मुंबई: महाराष्ट्र में भले ही मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे की ताजपोशी हो गई हो लेकिन सियासी तस्वीर अभी साफ होनी बाकी है। शिंदे के सीएम बनने के एक दिन बाद आज शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर अमित शाह मुझे दिया गया वादा निभाते तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता और महाविकास अघाड़ी का गठन नहीं होता।
उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे को 'तथाकथित' शिवसेना का कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं
Published : 1 July 2022, 3:53 PM IST