भाजपाइयों का जोश चरम पर, अमित शाह पहुंच रहे हैं दिल्‍ली के भाजपा कार्यालय, मनेगा जोरदार जश्‍न

रुझानों को देखकर भाजपाइयों का जोश चरम पर है। दिल्‍ली के पार्टी कार्यालय अमित शाह पहुंच रहे हैं। यहां पर जोरदार जश्‍न की तैयारी हो रही है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 May 2019, 1:40 PM IST

नई दिल्‍ली: रुझानों के बाद भाजपाइयों में जोश चरम पर है। अमित शाह दो बजे भाजपा मुख्‍यालय पहुंच रहे हैं। उत्‍साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नाचकर जीत का जश्‍न मना रहे हैं। 

जीत का जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता

रुझानाें में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 340 के आस-पास सीट मिलती दिख रही है। भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। दो बजे भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह भी मुख्‍यालय पहुंच रहे हैं। 

जश्‍न मनाती महिलाएं

उत्‍साहित कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल के आंकडों को देखने के बाद से ही जश्‍न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए उन्होंने बादाम पिस्ता कमल बर्फी और लड्डू केक मिष्ठान बनाने के लिए ऑर्डर दिए हैं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने यहां एक खास तरह का लड्डू बनवाया है। इस लड्डू को लड्डू केक कहा जा रहा है और यह 7 किलो का है।

Published : 
  • 23 May 2019, 1:40 PM IST

No related posts found.