
मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें कौन है वो जिसके साथ आदित्य लेगे साथ फेरे।
गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी रचायेंगे आदित्य नारायण
आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी रचायेंगे। इस बात की जानकारी खुद आदित्य ने दी। बताया जा रहा है कि वो इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जायेगे।
पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातें नहीं की।
Published : 12 October 2020, 6:13 PM IST
Topics : आदित्य नारायण उदित नारायण बॉलीवुड शादी श्वेता अग्रवाल सिंगर