
लखनऊ: यूपी में योगी सरकार द्वारा शुक्रवार सुबह 18 आईपीएस अफसरों के तबादलों के बाद चार जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षकों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। फिरोजाबाद, हापुड़, मैनपुरी और अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिये गये हैं।
सभी चार जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इन सभी जनपदों में नये पुलिस अधीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है।
Published : 22 July 2022, 1:04 PM IST