
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली टेलीविजन लि (एनडीटीवी) के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल कंपनी के अधिग्रहण के करीब है।
अडाणी समूह ने आरआरपीआर का अधिग्रहण किया था। आरआरपीआर की एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। (भाषा)
Published : 30 November 2022, 11:21 AM IST
Topics : इस्तीफा एनडीटीवी नयी दिल्ली नयी दिल्ली टेलीविजन लि प्रवर्तक समूह राधिका रॉय संस्थापक प्रणय रॉय