Sonam Kapoor, Anand Ahuja blessed with baby boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 August 2022, 4:30 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर में किलकारियां गूंज उठी है। सोनम ने बेटे को जन्म दिया है। बीते कुछ दिनों से सोनम कपूर अपनी प्रेग्ननेंसी के चलते चर्चा में बनी हुईं थीं। शनिवार को सोनम कपूर ने मुंबई के निजी अस्पताल ने बेटे को जन्म दिया। सोनम कपूर के मां बनने की खबर नीतू कपूर ने दी।

यह भी पढ़ें: जब सोनम कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर लगायी रेड कारपेट पर आग

बता दें कि सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से मई 2018 में शादी की थी। शादी के बाद सोनम और आनंद का ये पहला बच्चा है। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर मार्च में रिवील की थी। बच्चे के जन्म के बाद से कपूर फैमिली में खुशियों की बहार छा गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इंस्ट्राग्राम पर लिखी पोस्ट में सोनम-आनंद ने कहा कि 20-08-2022 को हमने अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया है। हम उन सभी लोगों को धन्यवाद करते हैं, जिन लोगों ने इस पूरी जर्नी में हमारा साथ दिया। बच्चे के होने के बाद से हमें यह अहसास हो गया है कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।

Published : 
  • 20 August 2022, 4:30 PM IST