भारतीय तटरक्षकों और समुद्री पुलिस की कार्रवाई से जहाजों में लूटपाट के मामलों में कमी: अधिकारी

भारतीय तटरक्षकों और समुद्री पुलिस ने समुद्र तटों के आसपास सामान बेचने वालों की जांच करके उन्हें जहाजों से चोरी की गई वस्तुएं न खरीदने की चेतावनी दी है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जलक्षेत्र में जहाजों में लूटपाट के मामलों में कमी आई है। स्थानीय समुद्री एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 July 2023, 7:55 PM IST

सिंगापुर: भारतीय तटरक्षकों और समुद्री पुलिस ने समुद्र तटों के आसपास सामान बेचने वालों की जांच करके उन्हें जहाजों से चोरी की गई वस्तुएं न खरीदने की चेतावनी दी है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जलक्षेत्र में जहाजों में लूटपाट के मामलों में कमी आई है। स्थानीय समुद्री एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एशिया में जहाजों में समुद्री डकैती और सशस्त्र लूटपाट से निपटने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौता (आरईसीएएपी) सूचना आदान-प्रदान केंद्र ने शुक्रवार को जारी अपनी अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही (जनवरी-जून 2023) के दौरान भारतीय जलक्षेत्र में केवल दो घटनाओं की जानकारी मिली जबकि पिछले साल ऐसी तीन घटनाएं हुई थीं। इससे पहले इस तरह की 10-12 घटनाएं सामने आती थीं, इस लिहाज से ऐसी घटनाओं में नाटकीय गिरावट आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की पहली छमाही में जो दो घटनाएं हुईं, वे खड़े हुए जहाजों पर हुईं।

सिंगापुर आधारित आरईसीएएपी के कार्यकारी निदेशक कृष्णास्वामी नटराजन ने कहा, 'इन प्रयासों से भारतीय जलक्षेत्र में जहाजों में डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगा है और मैं इसकी सराहना करता हूं।'

उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षकों और समुद्री पुलिस ने समुद्र तटों के आसपास सामान बेचने वालों की जांच करके उन्हें जहाजों से चोरी की गई वस्तुएं न खरीदने की चेतावनी दी है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जलक्षेत्र में जहाजों में लूटपाट के मामलों में कमी आई है।

 

Published : 
  • 21 July 2023, 7:55 PM IST

No related posts found.