बच्चों को थप्पड़ मारने पर पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई

दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली इलाके में बच्चों को थप्पड़ मारने के आरोपी पुलिस कर्मी को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 November 2023, 5:32 PM IST

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली इलाके में बच्चों को थप्पड़ मारने के आरोपी पुलिस कर्मी को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें कांस्टेबल छोटेलाल मीणा बच्चों को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। घटना के संबंध में बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को शिकायत भी दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया है और आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Published :  22 November 2023, 5:32 PM IST