
संतकबीरनगर: जिले में रिश्वत लेते लेखपाल (Lekhpal) को एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption Team) ने गिरफ्तार किया है। लेखपाल की गिरफ्तारी से राजस्व विभाग (Revenue Department) में हड़कंप मचा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घूसखोर लेखपाल इम्तियाज (Imtiyaz) धनघटा तहसील (Dhanghta Tehsil) में तैनात था। लेखपाल इम्तियाज जमीन पैमाइश के लिए किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
बता दें कि यह कार्रवाई बस्ती (Basti) की एंटी करप्शन टीम ने की। गिरफ्तार लेखपाल इम्तियाज अहमद पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Published : 5 September 2024, 9:57 AM IST
Topics : Basti Anti Corruption Team dhanghata Tehsil Dynamite News Lekhpal Imtiyaz Santkabirnagar धनघटा तहसील बस्ती एंटी करप्शन टीम लेखपाल इम्तियाज संतकबीरनगर