कानपुर: यूपी में कानपुर में होली की तैयारी जोरों पर है। शहर के यशोदानगर इलाके में इन दिनों होली के लिए अबीर-गुलाल तैयार किए जा रहे हैं। इस बार व्यापारी ज्यादा से ज्यादा माल तैयार करने की तैयार कर रहे हैं। बता दें, पूरे यूपी में कानपुर से अबीर-गुलाल सप्लाई की जाती है।
– यशोदा नगर इलाके में इन दिनों सभी जगह अबीर-गुलाल से भरे खेत ही दिखाई दे रहे हैं।
– यशोदा नगर के रहने वाले धीरेन्द्र यादव ने बताया- इलाके के हर चौथे घर में अबीर और गुलाल बनाया जाता है।
– यह इलाका शहर से हटकर है, इसलिए यहां आराम से रंगों को सुखाया जाता है।
– इसे तैयार करने के लिए हम आरारोट का इस्तेमाल करते हैं और उसमे रंग मिला देते हैं।
– अलग-अलग रंगों को आरारोट में मिलाकर उसे मशीन में मिलाते है। उसके बाद उसे सूखाने के लिए खेतों में रख देते हैं।
– उसके बाद रंग को छाना जाता है ताकि उसमें मिली गंदगी बाहर निकल जाए, फिर उसमे सुगंध के लिए सेंट भी डाला जाता है।
– फिर पैकिंग कर सप्लाई के लिए भेज दी जाती है।
– वहीं एक महिला कर्मचारी ने बताया, इन दिन 8 से 10 बोरा माल छान लेते हैं। एक बोरा छानने में 20 रुपए मिलते हैं।