
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) बाजी मारने में सफल रही है। नगर निगम में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना के अंतिम परिणाम के मुताबिक एमसीडी चुनाव में AAP ने 134 सीटों पर किया कब्जा किया जबकि BJP के खाते में 104 सीटें आई हैं।
दिल्ली की जनता ने दिल्ली विधानसभा के अलावा नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी को पहुंचा दिया है। दिल्ली एमसीडी में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के ऑफिस में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं।
#MCDElectionResults: एमसीडी में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत, चुनाव नतीजों में आप को 126 से अधिक सीटों पर मिली जीत, भाजपा 97, कांग्रेस 7 और निर्दली 2 सीटों पर विजयी, मतगणना जारी pic.twitter.com/JnXiHB4nVC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 7, 2022
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में हुए चुनाव में 233 वार्डों पर वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित हो गये हैं। आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आप आदमी पार्टी बहुमत के 126 के आंकड़ों को छू चुकी है। 126 सीटों पर आप पार्टी को विजयी घोषित किया जा चुका है, जबकि रुझानों में आप पार्टी 130 सीटों से काफी आगे है।
दूसरी तरफ अब तक के नतीजों में नगर निगम में 15 सालों को काबिज भाजपा को अब तक 97 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 7 और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी 15 साल बाद दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बाहर हो गई है।
दिल्ली के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुए थे। एमसीडी चुनाव में 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटंग के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए थे।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती के लिये निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में 42 मतगणना केंद्र बनाए गये। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
Published : 7 December 2022, 1:55 PM IST
Topics : आम आदमी पार्टी कमल चुनाव झाड़ू दिल्ली नगर निगम नई दिल्ली परिणाम भाजपा