फतेहपर में हैरान करने वाला मामला, पांच बार सांप ने काटा, युवक पर नहीं हुआ कोई असर

यूपी के फतेहपुर में एक युवक को सांप ने पांच बार काट लिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 July 2024, 12:23 PM IST

फतेहपुर: जिले में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को सर्प ने एक से डेढ़ महीने के अंदर पांच बार डसा है। इस घटना के बाद से डॉक्टर भी हैरान हैं। 

डायनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मामला सौरा गांव का है। यहां विकास द्विवेदी को डेढ़ माह के अंदर सर्प ने पांच बार डस लिया।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि सर्प ने उसे हर बार केवल शनिवार और रविवार के दिन डसा। साथ ही उसे सर्पदंश के पहले ही इस चीज का आभास हो जाता था। 

विकास द्विवेदी का इलाज कर रहे डॉक्टर जवाहर लाल ने कहा कि व्यक्ति को 5 बार सांप ने काटा और पांचों बार मैंने इलाज किया। दो से तीन बार जब यह घटना हुई तो मैंने पेशेंट को गांव से बाहर रहने की सलाह दी, जिसके बाद वह अपनी मौसी के घर रहा। वहां भी सर्प ने उसे काट लिया।

Published : 
  • 3 July 2024, 12:23 PM IST

No related posts found.