
जालौन: जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर बने वकीलों के चैंबर सोमवार सुबह खुले ही थे कि अचानक वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकारल रूप धारण किया और एक-एक करके सारे चैंबरों तक फैल गई। भीषण आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं के चेम्बर धूं-धूं कर जलने लगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दमकल की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने में जुट गई है। दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया।
आग के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आग से कई सामान और दस्तावेजों के जलकर राख होने की खबरें है।
Published : 29 April 2024, 3:08 PM IST
Topics : Advocate court jalaun Massive fire अधिवक्ता उत्तर प्रदेश कोर्ट जालौन भीषण आग