हरियाणा के नूंह में कार से 750 नशीले इंजेक्शन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में एक कार से 750 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 September 2023, 10:51 AM IST

नूंह (हरियाणा):  हरियाणा के नूंह जिले में एक कार से 750 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोनों व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार रात शिकरावा-पुन्हाना मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई और जब उनकी कार यहां पहुंची, तो उसे रोक लिया।

उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान 750 नशीले इंजेक्शन मिले, जिसके लिए आरोपी कोई लाइसेंस नहीं पेश कर सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नूंह के गांव पेमा खेड़ा निवासी जाबिर और फिरोजपुर नमक निवासी मोसिम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Published : 
  • 17 September 2023, 10:51 AM IST

No related posts found.