
लखनऊ: शराब के बड़े व्यवसायी पोंटी चड्ढा ग्रुप से पुलिस ने शनिवार को बड़ी रकम बरामद की है। हसनगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक लक्जरी कार से पुलिस को 7.5 करोड़ रूपए मिले। पूछताछ के बाद पता चला कि ये रूपए शराब का व्यवसाय करने वाले पोंटी चड्ढा के हैं।
पुलिस कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन लोगों ने बताया कि यह धन लेकर वह लोग हल्द्वानी जा रहे थे। यूपी पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी है।
Published : 6 May 2017, 5:11 PM IST
Topics : पोंटी चड्ढा बरामद रूपए लखनऊ हल्द्वानी हसनगंज थाना हिरासत