Education: प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर जाएंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाध्यापक

पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाध्यापकों के पहले बैच को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2023, 6:55 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाध्यापकों के पहले बैच को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाध्यापकों का पहला जत्था चार फरवरी को सिंगापुर में प्रधानाध्यापक अकादमी में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहा है। ’’

पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर स्कूली शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए सुझाव मांगे थे।

Published : 
  • 20 January 2023, 6:55 PM IST

No related posts found.