
लीमा: दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित पेरू की राजधानी लीमा में रविवार रात एक बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 लोग झुलस गये हैं।
स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यात्रियों से भरी बस लीमा से चिक्लेयो जा रही थी। इस दौरान बस के अंदर आग लगी गयी जिसमें 20 लाेगों की मौके पर ही मौत हो गयी और करीब 12 लोग झुलस गये।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 1 April 2019, 10:08 AM IST
Topics : आग दक्षिणी अमेरिका पेरू यात्री लीमा