
नई दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 199 नये मामले सामने आये जबकि इस दौरान तीन और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।
विभाग के अनुसार संक्रमण की दर 7.07 प्रतिशत रही। शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,653 हैं जिनमें से 1,303 मरीज घरों में पृथकवास में हैं।
विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में बताया गया है कि नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,39,741 और मृतक संख्या 26,637 हो गई।
Published : 5 May 2023, 8:34 AM IST
Topics : कोरोना वायरस दौरान नई दिल्ली मरीज मामले मौत संक्रमण स्वास्थ्य विभाग