
नई दिल्लीः कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के कारण CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद अब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी दी की सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है।
अब यह परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होंगी। परीक्षा जुलाई की पहली तारीख से शुरू होकर जुलाई के 15 तारीख तक होंगी।
हालांकि CBSE ने अभी तक इस पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। बता दें कि इससे पहले ये सुचना मिली थी की Joint Entrance Examination (JEE) Mains की परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगी और JEE Advance की परीक्षा 23 अगस्त को होगी। ऐसे में ये जरूरी होगा की इससे पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं करा दी जाए।
Published : 8 May 2020, 6:02 PM IST