
लखनऊ: समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। वहीं, राज्यपाल रामनाईक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि वो डॉ. लोहिया के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि “आज के दिन आजादी के सिद्धांतों के लिए शहीदों ने बलिदान दिया और सिद्धांतो के आजादी के लिए लोहिया जी ने जन्म लिया”।
Published : 23 March 2017, 9:01 PM IST
Topics : अखिलेश यादव जयंती डॉ. राम मनोहर लोहिया पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव योगी आदित्य नाथ राज्यपाल लोहिया पार्क